लोकसभा चुनाव : प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा – “सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया”

KNEWSDESK-  देशभर में  लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। एक ओर पार्टियां रैली को तैयारियां कर रहीं हैं। दूसरी ओर नेता एक –  दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी प्रियका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में अकेले मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया। इनकी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया बीते 10 साल में।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लेने जा रही है। क्यों? आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक, 67 सालों में देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ था। पिछले 10 वर्ष में अकेले मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया। इनकी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया बीते 10 साल में। आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज बनता है।  यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा?”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि “अब सरकार नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है तो सवाल उठता है कि पिछले 10 साल से आम जनता को राहत मिलने की बजाय जब बेरोजगारी, महंगाई आर्थिक तंगी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है तो भला बीजेपी सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है?”

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि “क्या बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा हुईं या दरअसल नौकरियां तो गायब हो गईं? क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई? क्या स्कूल और अस्पताल चमक उठे? पब्लिक सेक्टर मजबूत हुआ या कमजोर कर दिया गया? क्या बड़ी-बड़ी फ़ैक्ट्रियां और उद्योग लगाये गये?”

 

About Post Author