लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर मतदान जारी, 1 बजे तक 38.96% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ पर मतदान जारी है| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी| मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार मैदान पर हैं| वहीं उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1,11,62,460 मतदाता करेंगे| मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 1 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं|

मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 1 बजे तक 38.96% हुआ मतदान 

मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 1 बजे तक 38.96% मतदान हुआ है| होशंगाबाद सीट पर सर्वाधिक 45.71 और सबसे कम रीवा में 31.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। संबंधित सीटों पर पुरुष 58,32333, महिला 53,29972, थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 155 है। इन सीटों पर 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए है। एक हजार 136 मतदान केंद्र महिला मतदानकर्मी संचालित करेंगी।

मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग 

खजुराहो – 37.89%

टीकमगढ़ – 40.21%

दमोह – 37.57%

रीवा – 31.85%

सतना – 40.83%

होशंगाबाद – 45.71%

18वीं लोकसभा चुनाव में आज देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है| दूसरे चरण के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है| कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें हर अपडेट…

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.