लोकसभा चुनाव : कांग्रेस नेता जयराम रमेश बीजेपी पर हुए हमलावर, कहा – “व्यापारियों को डंडा और ईडी का फंदा”

KNEWSDEWSK-  लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। एक तरफ पार्टियां चुनावी तैयारियां कर रहीं हैं दूसरी तरफ  नेताओं पर लगातार ईडी का एक्शन हो रहा है। पाटीं के बैंक अकाउंट सीज किए जा रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन की तीसरी रैली रविवार को होगी।  इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी तीन मनसूबों पर काम कर रही है।

जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी तीन मनसूबों पर काम कर रही हैं। और वो हैं पार्टी के लिए चंदा , व्यापारियों को डंडा और ईडी का फंदा। कल की रैली व्यक्ति केंद्रिय रैली नहीं है। यह इंडिया गठबंधन की रैली है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है। पहली रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में हुई और दूसरी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है। कल की रैली में तमाम लोग पहुंचेगे। टीएमसी को लेकर कहा कि  टीएमसी भी रैली में आएगी। रैली का थीम लोकतंत्र बचाओं होगा।

विपक्षी दलों के खिलाफ टैक्स टेररिज्म किया जा रहा है। खासतौर से कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया गया है। कल प्रेस कान्फ्रेंस तक कांग्रेस को आईटी से चार नोटिस मिले थे। लेकिन कल रात को दो और नोटिस भेजे गए।

आम आदमी पार्टी की बढ़ रही मुश्किलें

आपको बता दें कि टीएमसी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग नहीं हुई है। यही वजह है कि  वो इंडिया गठबधन में शामिल नहीं हैं। दूसरी तरफ दिल्ली में इंडिया गठबंधन के साथी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को हिरासत में लिया है।  जाहिर है कि इस रैली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को लेकर ईडी को घेरा जाएगा।

About Post Author