World earth day 2024: वर्ल्ड अर्थ दिवस मनाया जा रहा आज, जानें क्या है इसका इतिहास…?

KNEWS DESK- आज यानि 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है| इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के नाम से भी जाना जाता है| वर्ल्ड अर्थ दिवस को हम संगठन, जागरूकता, और समर्पण का त्योहार मानते हैं| पृथ्वी दिवस, जिसे अंग्रेजी में “अर्थ डे” भी कहा जाता है, यह एक ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण दिन है|

वर्ल्ड अर्थ दिवस का इतिहास

पृथ्वी दिवस का आरंभ 1970 में हुआ था, जब अमेरिका में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा आंदोलन हुआ था| इस आंदोलन के पीछे की बड़ी चीज थी, अमेरिकी वैज्ञानिक गायर्ड नेल्सन की प्रेरणा और इसका लक्ष्य था, सरकार को पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना| वर्ल्ड अर्थ डे अर्थव्यवस्था की सुरक्षा, सामाजिक न्याय, और विकास के मामलों पर ध्यान केंद्रित करने का एक माध्यम है| इसका मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को स्थायी और समृद्ध बनाने के लिए अधिकारिक नीतियों और कदमों को बढ़ावा देना है|

वर्ल्ड अर्थ दिवस की थीम 

वर्ल्ड अर्थ दिवस की थीम इस साल प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक है, इसका मतलब है गृह बनाम प्लास्टिक है| इस साल की थीम का मकसद लोगों को प्लास्टिक प्रदुषण को रोकने के लिए प्रेरित करना और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है| इस थीम के जरिये हम यह प्रयास कर सकते हैं कि साल 2040 तक प्लास्टिक के इस्तेमाल में 60 प्रतिशत तक गिरावट आ सके|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.