सुबह उठते ही चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो लगाएं यह होम फेस पैक, 15 मिनट में मिलेगा नैचुरल निखार

KNEWS DESK- सुबह उठते ही अगर चेहरा बेजान, थका हुआ या डल दिखता है तो ये घरेलू फेस पैक आपकी स्किन को तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग बना सकते हैं। ये आसान नुस्खे कम समय में असर दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

शहद और हल्दी फेस पैक

शहद स्किन को मॉइश्चर देता है और हल्दी दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। दो चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा में नैचुरल निखार आता है।

दूध और हल्दी फेस पैक

दूध स्किन को साफ करता है और हल्दी डलनेस को कम करती है। चार से पांच चम्मच दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर रुई से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें, स्किन फ्रेश दिखेगी।

दही और बेसन फेस पैक

यह पैक टैनिंग हटाने और स्किन को स्मूद बनाने में मदद करता है। दो चम्मच बेसन में जरूरत अनुसार दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से धो लें।

खीरे का रस और गुलाबजल फेस पैक

यह स्किन को ठंडक देने और ताजगी लाने के लिए बेहतरीन है। खीरे का रस और गुलाबजल बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ कर लें।

दूध और बेसन फेस पैक

यह कॉम्बिनेशन स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है।
दो चम्मच बेसन में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर धो लें।

जरूरी सावधानी

किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *