इन खास जगहों पर घूम कर लें फरवरी के सुहाने मौसम का मजा

इन दिनों दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड में बड़ी संख्या में लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी आ गए हैं। वहीं घने कोहरे और सर्द हवाओं ने घूमने के इच्छुक लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

घूमने और यात्रा करने के लिये ऐसा मौसम उचित माना जाता है, जिसमें न ज्यादा गर्मी हो और न ही ज्यादा सर्दी हो क्योंकि ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी का मौसम यात्रा के किसी भी अच्छे अनुभव को खराब कर सकता है। अब कुछ ही दिनों में फरवरी का महीना आने वाला है। फरवरी में कई राज्यों का मौसम घूमने के लिये खुशनुमा हो जाता है। इस मौसम में न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी। तो उन जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप फरवरी के सुहाने मौसम में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय या तो नवंबर या फिर फरवरी माना जाता है। क्योंकि इन दोनों महीनों में दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहता है। दिल्ली घूमने के लिए फरवरी बहुत ही अच्छा महीना है। अगर आप दिल्ली में ऐतिहासिक स्मारकों, स्ट्रीट फूड और कपड़ों की खरीदारी के लिए मशहूर जगहों की यात्रा करना चाहते हैं तो फरवरी सबसे अच्छा महीना है।

बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में साल भर मौसम सुहावना रहता है। हालांकि फरवरी एक शुष्क महीना होता है। इसलिए आप काफी सुकूनदेह धूप की उम्मीद कर सकते हैं। बेंगलुरु में घुमने के लिए फरवरी का महीना बढ़िया है।

शिलांग 
मेघालय की राजधानी शिलांग घूमने के लिए भी फरवरी का महीना बढ़िया है। देश के इस राज्य में मानसून जल्दी शुरू हो जाता है। इसलिए इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए फरवरी सबसे अच्छा समय है। हवा में हल्की-हल्की ठंडक होगी, लेकिन ठंड और इससे पैदा होनी वाली परेशानियों की कोई टेंशन नहीं होगी।

कसौली 
हिमाचल प्रदेश के कसौली हिल स्टेशन का आनंद लेने के लिए फरवरी का महीना सबसे अच्छा है। इस महीने में यहां हवा में हल्की ठंडक होती है। सुबह और शाम का वक्त हवादार होता है। साफ आसमान और शानदार सूर्यास्त के साथ कसौली कई लोगों का एक ड्रीम डेस्टिनेशन भी है।

उदयपुर 
राजस्थान के उदयपुर में फरवरी के महीने में तापमान हल्का रहता है। यहां के किलों और महलों की यात्रा करने के लिए आप जा सकते हैं। क्योकि यहां आपको आरामदायक और सुकून से भरा अनुभव मिलेगा। तापमान भी 12 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

देवमाली 
ओडिशा के देवमाली में फ़रवरी के महीने में मौसम सुंदर और सुहावना रहता है।

About Post Author