इन देशों की सैर करने के लिए नहीं लगेगा वीजा..

लाइफस्टाइल, लोगों के अन्दर हमेशा से ही एक ख्वाहिश रहती है की वो जीवन में एक बार विदेश का सफ़र जरूर करें| लेकिन किसी भी देश से दूसरे देश में जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों के लिए सामने आती है जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं। किसी भी देश में जाने के लिए वीजा लगवाना इतना आसान नहीं होता। इसके लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, पर ऐसी ही समस्या आने की वजह से अपने पैर पीछे कर लेते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां जाने के लिए आपके पास बस आईडीकार्ड होना जरूरी है। इन देशों में जाने के लिए किसी भी तरह के पेपर वर्क की जरूरत नहीं होती। बड़ी बात ये है कि ये देश वाकई काफी खूबसूरत है, इसलिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

भूटान

ये भारत का पड़ोसी देश है। यहां जाने के लिए आपके पास बस कोई भी भारतीय आईडी होना जरूरी है। भूटान अपनी खूबसूरती की लिए काफी फेमस है। यहां के लिए आपको बस अपना टूरिस्ट पास बनवाना पड़ेगा। नाइट स्टे के लिए यहां भारतीयों से 1200 रुपये सतत विकास शुल्क के तौर लिए जाते हैं। पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई बेहतरीन स्थानों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

इंडोनेशिया 

अगर आप ज्यादा दिन के लिए यहां रुकने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ेगी। पर, अगर आप सिर्फ कुछ दिनों के लिए घूमने जाना चाहते हैं तो आप यहां बिना वीजा के जा सकते हैं।

मॉरीशस

भारतीयों को मॉरीशस बिना वीजा के एंट्री देता है। बिना वीजा के आप यहां 90 दिनों तक रह सकते हैं। मॉरीशस में ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क, बेल्ले मेयर प्लेज बीच,  सर सीवूसागर रामगुलाम बॉटनिकल  गार्डन, चामरेल, ट्रू ऑक्स बीचेस और ले मोर्ने ब्रेंट जैसी कई बेहतरीन स्थानों पर घूमने जा सकते हैं।

फिजी 

बिना वीजा के आप फिजी में 120 दिनों के लिए आराम से रह सकते है। फिजी अपने सुंदर दृश्यों, प्रवाल भित्तियों, लैगून को आमंत्रित करने और मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए जाना जाता है।

मकाओ

अगर आप मकाओ जाने का सोच रहे हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। यहां 30 दिन तक रुकने के लिए किसी तरह के वीजा की आवश्यकता नहीं है। मगर यदि आप यहां 30 दिन से अधिक रुकने की योजना बना रहे हैं तो आपको वीजा अप्लाई करना पड़ेगा।

About Post Author