ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस्तेमाल करें बासी रोटी, जान लें इसको यूज करने का तरीका

KNEWS DESK- खूबसूरत दिखने के लिए मार्केट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन ये टेंपररी होते हैं| इनके यूज से कुछ समय बाद त्वचा फिर से बेजान और रूखी दिखने लगती है| चलिए आज हम आपको ग्लोइंग स्किन के कुछ आसान टिप्स बताएंगे| इसके लिए आपको कई सामान की जरुरत नहीं है, बस रात की बची हुई बासी रोटियां और घरलू सामान ही आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देंगे|

इन चीजों का करें इस्तेमाल 

शहद

कच्चा दूध

रोटी

रात की बची हुई लगाने से चेहरे पर निखार आ जाता है| बासी रोटी स्किन पर लगाने से चेहरे पोर्स खोलने का काम करती है| इसके साथ ही चेहरे की रोटी डीप क्लींजिंग भी करती है और इसकी मदद से त्वचा की टैनिंग को भी हटाया जा सकता है|

कच्चा दूध लगाने से हमारे चेहरे को नमी मिलती भी है और त्वचा ग्लो करती है| कच्चे दूध में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है| जो हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है| कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा मुलायम होती है|

अगर आप स्किन को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए आप शहद सबसे फायदेमंद साबित होता है| पिंपल और ऐक्ने वाली त्वचा पर शहद के उपयोग से आपकी ये समस्याएं बढ़ती नहीं हैं बल्कि गायब हो जाती हैं|

इस तरह करें इस्तेमाल 

रात की बची हुई रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसमें दूध और शहद मिलाकर मिक्स करें| आप इसे ब्लेंड भी कर सकते हैं| अब इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें| अब इसे अच्छे से धो लें| इस पैक को हफ्ते में 3 बार जरुर लगाएं|

About Post Author