ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये घरेलु नुस्खा, त्वचा की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

KNEWS DESK-अपनी हेल्थ के साथ-साथ आपको अपनी स्किन का भी खास ख्याल रखना चाहिए| लोग स्किन में निखार लाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं लेकिन आपको महंगे प्रोडक्ट्स यूज करने की जरुरत नहीं है आप कुछ घरेलु नुस्खों से भी अपनी स्किन के दाग-धब्बे हटाकर निखार ला सकते हैं| चलिए आपको बताते हैं स्किन ग्लोइंग के घरेलु उपाय…

रात को सोने से पहले आप अपनी स्किन को अच्छे से धो लें| इसके बाद एक चम्मच एलोवेरा जेल में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाकर अपने फेस पर लगाएं| रात भर इसको अपने चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह पानी से मुंह धो लें| इससे स्किन के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे|

धूल मिट्टी के कारण स्किन डल पड़ जाती है और मुलायम नहीं रह पाती है| इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल और विटामिन ई में असेंशियल ऑयल को मिलाकर लगा सकते हैं|

स्किन में झुर्रियां आने से चेहरे की चमक खत्म हो जाती है| इससे बचने के लिए भी आपको एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करना होगा| इससे स्किन में चमक बनी रहती है और स्किन सम्बन्धी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं|

About Post Author