6700 फीट की ऊंचाई पर बसा है हिमाचल का ये बेहद पुराना कस्बा, कुल्लू-मनाली से भी ज्यादा है खूबसूरत

KNEWS DESK – खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है| हिमाचल प्रदेश के बेहद खूबसूरत पहाड़ मन को शांत करते हैं| साथ ही स्वर्ग में घूमने जैसा एहसास दिलाते हैं|भारत ही नहीं  बल्कि विदेशों से भी लोग हिमाचल में घूमने का प्लान बनाते हैं| ज्यादातर लोग मनाली, डल्हौजी और धर्मशाला जैसी जगहो पर जाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह बताएँगे जो कुल्लू-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत है, जहां एक बार घूमने के बाद आपको यहां बार-बार जाने का मन करेगा|

नग्गर

नग्गर 6700 फीट की ऊंचाई पर बसा हिमाचल का बेहद पुराना कस्बा है| पर्यटकों में नग्गर के मशहूर होने से पहले यहाँ कुल्लू राज्य की सिंहासन हुआ करता था। 1,400 सालों तक ये छोटा सा कस्बा, रियासत के कई राजाओं और रानियों का घर हुआ करता था। नग्गर का महत्व वैसे तो पास के पसीदंदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, कुल्लू और मनाली, की वजह से ही है, लेकिन अगर एक बार नग्गर कैसल से इस घाटी का नज़ारा देख लें तो शायद शिमला-मनाली भूल जाएँ।

कहां है नग्गर?

नग्गर कुल्लू और मनाली के बीच बसा कस्बा है| यहां जाने के लिए पटलीकुहल उतरें| ये कुल्लू से करीब एक घंटे की दूरी पर बसा है| पंजाब और हिमाचल के ज्यादातर लोग यहां घूमकर जरूर आते हैं| इस जगह को पूरा घूमने के लिए आपको कम से कम तीन दिन का समय लगेगा|

नग्गर का महल

नग्गर का महल करीब 500 साल पुराना है| ये भव्य किला पुराने दिनों की याद दिलाता है|अब ये राज्स सरकार की ओर से संचालित किया जाता है| यहां आपको कम कीमतों में रहने के लिए कमरा भी मिल जाएगा|

दीप्ती नवल स्टूडियो

दीप्ती नवल स्टूडियो पत्थर से बना कॉटेज है, जहां पेंटिंग्स, फोटोग्राफ, फिल्म पोस्टर और फिल्म रील समेत कई चीजें रखी हुई हैं| खुद दीप्ती नवल ने ही बताया था कि वह इस जगह पर 4 साल की उम्र से आ रही हैं| साथ ही नग्गर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर और गौरी शंकर मंदिर भी लोगों की आकर्षण का केंद्र है|

जाने के लिए अच्छा समय

नग्गर जाने के लिए सितंबरसे नवंबरके बीच सबसे सही समय होता है| इस समय यहां बारिश रुक जाती है और ज्यादा सर्दी भी नहीं पड़ती. दिल्ली से नग्गर लगभग 516 कि.मी. दूर है| अगर आप गाड़ी से जा रहे हैं, जो आपको 10 से 12 घंटे लग सकते हैं| इसके अलावा, आप दिल्ली से हिमाचल परिवहन की बस ले सकते हैं|

About Post Author