वायरल हो रहे इस कपल ने कोबरा सांप के साथ कराया फोटो शूट, देखकर रह जाएंगे दंग

 KNEWS DESK : आजकल प्री-वेडिंग फोटोशूट का ट्रेंड तो कपल के लिए एक क्रेज बन गया है| शादी से पहले हर कोई अपना फोटोशूट करवा रहा है| इसमें कपल को एक हीरो-हिरोइन के तौर पर दर्शाया जाता है| बढ़ते हुए ट्रेंड को देखते हुए फोटोग्राफर्स भी नए-नए कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं|  एक नए कॉन्सेप्ट के साथ प्री- वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं| इन तस्वीरों में कपल को कोबरा सांप के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है|

इन खतरनाक तस्वीरों को ट्विटर पर @oyevivekk नाम के अकाउंट द्वारा अपलोड किया गया है| यह तस्वीरें एक लव स्टोरी को बयां कर रही है| इन तस्वीरों के माध्यम से लव स्टोरी में पहली फोटो से शरूआत कर आखिर में फोटो में प्यार को शादी में बदलते हुए दिखाया गया है| पहली फोटो में एक लड़की को घर के पीछे बने बैकयार्ड में टहलते हुए दर्शाया गया है| लड़की कुछ दूर चलती है फिर उसे एक खतरनाक कोबरा सांप दिखाई देता है|जिसे देखकर वह डर जाती है|  इसके बाद वह इंस्टाग्राम खोलती है और उसमें एक सांप पकड़ने वाले को ढूंढती है| उसे सांप पकड़ने वाले एक लड़के का अकाउंट मिलता है फिर वह उसका नंबर निकालकर उसे फोन करती है|

फिर स्टोरी में लड़के की एंट्री होती है, लड़का फोन उठाता है लड़की उसे बात बताती है वह लड़की से तुरंत आने का कहकर घर से निकलता है| लड़का अपने दोस्त के साथ स्कूटी से लड़की के घर पहुंचता है|जिसके बाद वह लड़की से मिलता है और लड़की उसे सांप दिखाती है फिर लड़का एक हीरो की तरह सांप को एक डंडे से पकड़ कर किसी डिब्बे में बंद कर देता है| यह देखकर लड़की लड़के से इम्प्रेस होकर उसे लाइक करने लगती है| लड़की को देखकर ही उसके अंदर बसे प्यार को लड़का महसूस कर लेता है और वह इशारों में ही उसे फोन करने को कहता है फिर दोनों में बातें शुरू हो जाती हैं और आखिरी तस्वीर में दोनों लोग एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले हुए नजर आते हैं और उनके पीछे सांप बैठा होता है|

About Post Author