दुनिया के सबसे फायदेमंद फल, जानिए कैसे रख सकते हैं खुद को स्वस्थ

KNEWS DESK- फल हमें सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाते हैं इसीलिए समग्र स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के लिए रोजाना इनके सेवन पर जोर दिया जाता है| हम रोज सुबह रूटीन में फलों को शामिल करते हैं वैसे तो सारे ही फल हेल्दी होते हैं लेकिन आज हम आपको बताने वाले है  5  ऐसे फलों के बारे में जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं| जिनके इस्तेमाल से हम स्वस्थ रह सकते हैं|

1 ब्लैकबेरी-  ब्लैकबेरी का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है| कैंसर को दूर रखने में ,हड्डियों के लिए ,फैट को कम करना ऐसे कई तरीके से ब्लैकबेरी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

 2 स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे-विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में होने वाली कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हैं|

3 अनार- अनार में मौजूद पोटैशियम और फाइबर हेल्दी हार्ट के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं| हर रोज एक अनार खाने से बॉडी में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से लेकर कई हार्ट संबंधित बीमारियों से बचाव हो सकता है|

 

4 सेब- सुबह खाली पेट सेब खाने से सेहत अच्छी रहती है और वजन भी नियंत्रित रखता है इम्युनिटी बढ़ाता है| सेब में विटामिन्स और नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में मौजूद हर तरह की बीमारी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।

 

5 संतरा-  अगर आपके बाल झड़ते हैं या कमजोर हैं, तो आपके लिए संतरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है| रोजाना संतरा खाने से बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है|

About Post Author