KNEWS DESK- गर्मी के मौसम में सुबह के समय डिटॉक्स ड्रिंक पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर प्राकृतिक निखार बना रहता है और शरीर दिनभर तरोताजा महसूस करता है।

गर्मियों में कई जगहों पर तापमान तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी इस मौसम में खुद को कूल और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो खीरा, नींबू और पुदीने से बना डिटॉक्स ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है।
डिटॉक्स ड्रिंक बनाने की सामग्री
- 1 खीरा
- 1 नींबू
- 20 पुदीने की पत्तियां
- 1 लीटर ठंडा पानी
- 1 चुटकी काला नमक
कैसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक?
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खीरे, नींबू और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब एक बड़े जग में खीरे और नींबू को पतले स्लाइस में काटकर डालें। इसके बाद इसमें पुदीने की ताजी पत्तियां मिला दें। फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी और एक चुटकी काला नमक डालें। अब इस मिश्रण को रातभर फ्रिज में रख दें, ताकि सभी चीजों का स्वाद पानी में अच्छी तरह मिल जाए। सुबह उठने के बाद इसे खाली पेट पी सकते हैं।
डिटॉक्स ड्रिंक पीने के फायदे
शरीर को ठंडक देता है
गर्मी के मौसम में यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और ताजगी बनाए रखता है।
शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
इस ड्रिंक में मौजूद पानी, खीरा और नींबू शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते।
शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद
डिटॉक्स ड्रिंक शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायक माना जाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
इसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है और पिंपल्स की समस्या भी कम हो सकती है।
अगर आप रोज सुबह इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने, त्वचा को हेल्दी बनाने और वजन को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।