शिल्पा शेट्टी आयुर्वेदिक काढ़े से करती हैं दिन की शुरुआत, हेल्दी रहने में करता है हेल्प

KNEWS DESK – शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए फेमस है| वो हमेशा फैंस के साथ अपने हेल्थ सीक्रेट शेयर करती रहती है| शिल्पा 48 साल की है, लेकिन अभी भी 30 साल की लगती है| इस बार एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत कैसे करती हैं| जो उन्हें फिट और हेल्दी रखता है|

शिल्पा शेट्टी का हेल्थ सीक्रेट 

शिल्पा शेट्टी फिटनेस के साथ अपनी हेल्थ का भी काफी ध्यान रहती है। जिसके लिए जिम्मेदार है उनका रुटीन। जिसमे वो आयुर्वेद से लेकर योग और सही खानपान को शामिल करती हैं। एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वो अपने दिन की शुरुआत एक खास तरह के काढ़े से करती हैं। जिसे आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद बताया गया है।

आयुर्वेदिक काढ़ा

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि आमतौर पर अपने दिन की शुरुआत के लिए वो हल्दी, घी और काली मिर्च के काढ़े को लेना पसंद करती है। जिसके काफी सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

हल्दी, काली मिर्च और घी के मिक्सचर से होते हैं वे फायदे

इन तीन चीजों के मिश्रण को मिलाकर पीने से शरीर को काफी सारे फायदे होते हैं। ये काढ़ा ऑटोइम्यून बीमारियों से राहत दिलाता है।इसके साथ ही ये मिक्सचर खांसी और सर्दी की समस्या को खत्म करता है। शरीर में सूजन की समस्या को दूर करता है। खराब पाचन, कब्ज की दिक्कत को ख़त्म करता है। जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। वजन कम करने में मदद है|

काढ़े के फायदे 

हल्दी, काली मिर्च और घी को पानी में उबालकर पीने से शरीर में होने वाली काफी सारी समस्याएं से छुटकारा मिल जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक हल्दी के साथ काली मिर्च को मिलाने से ये हल्दी में मिलने वाले करक्यूमिन के प्रभाव को बढ़ा देता है। जिससे हल्दी और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। वहीं काली मिर्च के तीखेपन और जलन को देसी घी खत्म करता है। इसके साथ ही देसी घी शरीर के टॉक्सिंस को निकालने में मदद करता है और कब्ज की दिक्कत परेशान नहीं करती। वहीं हड्डियों के जोड़ों को देसी घी की मदद से नेचुरल लुब्रिक्रेट मिलता है जिससे वो जल्दी से घिसती नहीं और दर्द कम होता है।

काढ़ा पीने का सही समय

काली मिर्च, हल्दी और देसी घी से बने इस काढ़े को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे घी कब्ज की समस्या को खत्म करता है। साथ ही शरीर में तेजी से अब्जॉर्ब होता है और बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करता है।

About Post Author