तीन साल के बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है चावल का मांड, जानें पूरी बात

KNEWS DESK- चावल हर भारतीय के घर में मौजूद होता है| अधिकतर लोगों का तो बिना चेवल के खाना पूरा ही नहीं होता| वैसे ज्यादा चावल खाना शरीर को नुकसान पहुंचाता है| अब तो लोग प्रेशर कुकर में चावल बनते हैं| लेकिन अगर इसे किसी खुले बर्तन में बनाया जाए तो यह आपके बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है| खुले बर्तन में बनाने से चावल का मांड निकलेगा जो एक से तीन वर्ष के बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है| चलिए बताते हैं कैसे…

जब छोटा बच्चा अन्न खाता है, तो उसके शरीर में पानी की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है| इसकी कमी से बच्चे को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है| यदि आपका बच्चा पानी कम पीता है, तो आप उसे चावल का मांड पिलाएं| ये बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के शरीर में भी पानी की कमी को पूरा करता है|

चावल का मांड छोटे बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है| चावल का मांड पीने से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी पूरी होती है और बच्चा ज्यादा हेल्दी और एनर्जेटिक रहता है| इसे पीने से बच्चों में कार्बोहाइड्रेट और एमीनो एसिड की कमी पूरी होती है|

छोटे बच्चों को डायरिया कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या बहुत होती है| जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है| इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें पानी के साथ ही चावल का मांड भी पिलाएं| जो कि काफी फायदेमंद होता है|

About Post Author