सुबह की भागमभाग में 5 मिनट में बनाएं यह टेस्टी और चटपटा नाश्ता, जरुर आजमाएं ब्रेड का उपमा

LIFESTYLE-  अधिकतर घरों में ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है| ब्रेड से कोई डिश बनाना या ब्रेकफास्ट तैयार करना लोगों को सबसे आसान लगता है| ऑफिस के लिए लंच हो या बच्चों के स्कूल के टिफिन में कुछ पैक करना हो लोग ब्रेड को ही सेलेक्ट करते हैं| वैसे तो झटपट बनकर तैयार होने वाली कई रेसिपी हैं लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे| हम आपको बताएंगे सिर्फ सूजी से ही नहीं बल्कि आप ब्रेड से भी उपमा बना सकते हैं| चलिए आपको बताते हैं क्या है रेसिपी…?

ब्रेड का उपमा बनाने के लिए सामग्री 

छोटे-छोटे पीस में कटी हुई 12 ब्रेड, 2-3 बड़े चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच सरसों की राई, 1 छोटा चम्मच जीरा, ¼ चम्मच हींग, 5-6 करी पत्ते, 2 कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई मीडियम साइज की प्याज, नमक स्वादअनुसार, ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटा चम्मच चीनी, ताजा हरा धनिया

ब्रेड का उपमा बनाने की विधि 

ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें| तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें| इसके बाद इसमें प्याज और नमक डालकर इसे 1 मिनट तक पकाएं| प्याज गोल्डन हो जाए तो इसमें हल्दी और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें| इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें जिससे कि मसाला जले नहीं| अब इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर दें फिर प्लेट से इसे ढ़ककर गैस को स्लो करें| 5 मिनट बाद आपका ब्रेड उपमा बनकर तैयार हो जाएगा| इसमें ऊपर से हरा धनिया डालें आपका ब्रेड उपमा तैयार है|

About Post Author