धनतेरस पर घर के आंगन में बनाएं ये सुंदर रंगोली डिजाइन, धन के साथ बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

KNEWS DESK, अगर आप भी मां लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए घर के आंगन में धनतेरस पर रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं। तो ट्राई करें ये सुंदर धनतेरस रंगोली डिजाइन।

दीवाली का त्‍योहार 5 दिन का होता है। जिसकी शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है।इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन रंगोली बनाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर का स्वागत के ल‍िए घर को सजाने का प्रतीक है। अगर आप भी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए कोई आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं। तो ट्राई करें ये सुंदर धनतेरस रंगोली डिजाइन।

दीया रंगोली

धनतेरस पर दीपक का विशेष महत्व होता है। एक साधारण दीपक के आकार की रंगोली बनाएं और इसके चारों ओर फूलों और पत्तियों का डिज़ाइन बनाएं।

 स्वास्तिक शुभ धनतेरस रंगोली

आप कलश पर स्वास्तिक बना कर शुभ धनतेरस की रंगोली बना सकते हैं। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए आप ये रंगोली डिजाइन अपने घर के मुख्य द्वार पर बना सकती हैं।

कलश रंगोली डिजाइन

इस रंगोली की तरह आपके जीवन में भी कलश भरकर धन की वर्षा हो, इसी कामना के साथ घर के आंगन में ये सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक देने वाली रंगोली बनाएं।

मां लक्ष्मी चरण रंगोली डिजाइन

आजकल मां लक्ष्मी के चरण वाली रंगोली काफी पसंद की जा रही है। ये रंगोली डिजाइन बेहद आसानी से बन जाती है। और बनने के बाद बेहद खूबसूरत भी लगती  है।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.