गर्मियों में घर पर बनाएं हेल्दी मैंगो चिया सीड, जानें आसान रेसिपी

KNEWS DESK- गर्मियां चल रही हैं और इस मौसम को आम का सीजन भी कहा जाता है, जो अधिकतर लोगों का फेवरेट फल होता है| बहुत से लोग इसे ऐसे ही काटकर खाते हैं लेकिन कुछ लोग इसका शेक बनाकर या तरह तरह की डिश बनाकर आम का आनंद लेते हैं| वहीं आज हम आपको हेल्दी मैंगो चिया सीड बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जो आपको बेहद स्वादिष्ट लगेगी|

मैंगो चिया सीड बनाने की सामग्री 

1 छोटा आम (पका हुआ और कटा हुआ), 2 चमचे चिया बीज, 1/2 कप दूध, 1/4 चमच शहद, गार्निश के लिए: कुछ आम कटा हुआ और थोड़ा सा चिया बीज

सर्वश्रेष्ठ पीच मैंगो चिया पुडिंग | आसान और शाकाहारी

मैंगो चिया सीड बनाने की रेसिपी 

हेल्दी मैंगो चिया सीड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में पके हुए आम, चिया बीज और दूध को मिलाएं| अच्छे से मिलाएं ताकि चिया बीज अच्छे से भीग जाएं| अब इसे बारीकी से कवर कर दें और इसे रात भर के लिए फ्रिज में रखें| फिर सुबह निकालकर उसे अच्छे से हिलाएं| आप इसमें शहद या मिठास अपने अनुसार चाहे तो मिला सकते हैं| तैयार है आपका स्वादिष्ट हेल्दी मैंगो चिया सीड| अब आप इसमें गार्निश के लिए, ऊपर से कटे हुए आम और थोड़ा सा चिया बीज डालें और इसका आनंद लें|

About Post Author