आसान तरीके से घर में बनाएं स्वादिष्ट ढोकला, ये है रेसिपी

KNEWS DESK- ढोकला वैसे तो ये  गुजरात की प्रसिद्ध डिश है लेकिन इसे उत्तर प्रदेश और नॉर्थ इंडिया में भी लोग बहुत शौक से खाना पसंद करते हैं| अधिकतर लोग इसे घर में बनाते हैं| कुछ लोग बाहर दूकान से लाकर खाते हैं लेकिन आज हम आपको इसकी काफी आसान रेसिपी बताएंगे| जिससे आप भी इसे घर में ही बनाकर खाना पसंद करेंगे| चलिए बताते हैं आपको  इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी…

ढोकला बनाने की सामग्री

बेसन  –  एक कप

सूजी रवा – एक कप

पानी  – आधा कप

दही  – 1 कप

हल्दी – चुटकी भर

नमक – स्वादानुसार

ईनो पाउडर – 1 छोटी चम्मच

तड़का लगाने के लिए

तेल – एक टेबल स्पून

राई के दाने – एक छोटी चम्मच

हरी मिर्च –  3 कटी हुई

चीनी – एक छोटी चम्मच

नमक – एक चौथौई छोटी चम्मच

कटा हुआ हरा धनियां – एक टेबल स्पून

कद्दूकस किया हुआ नारियल – एक टेबल स्पून

ढोकला बनाने की विधि 

सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, हल्दी, बेसन और पानी डालकर मिक्स कर लें| इस घोल को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न होने दें| इसके बाद घोल में नमक डालकर मिक्स कर लें| अब मिश्रण में ईनो डालकर अच्छी तरह फेंट लें| फिर कुकर में 1 गिलास पानी डालें और ऊपर एक स्टैंड रख दें| इसके बाद एक बाउल को ग्रीस कर लें|  इस बाउल में ढोकले का बैटर डालकर कुकर में रखी प्लेट के ऊपर रख दें|

ढोकले का तड़का तैयार करने के लिए छोटे पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें| तेल के गरम होने के बाद इसमें राई और कटी हरी मिर्च डालकर फ्राई करें| फ्राई होने के बाद इसमें 1 कटोरी पानी डाल दें| इसके बाद इस घोल में स्वादानुसार चीनी और नमक मिला दें| इस तड़के को ढोकला के ऊपर डाल दें| अब आपका स्वादिष्ट और आसान तरीके से बना ढोकला तैयार है|

About Post Author