KNEWS DESK- शाम की भूख के लिए अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए, तो घर पर क्रिस्पी आलू पेटीज बना सकते हैं। आलू और कुछ आसान मसालों से तैयार होने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकती है।
शाम के समय बच्चों को अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में रोजाना पकोड़े या पराठे बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर आप कम मेहनत में कोई टेस्टी स्नैक तैयार करना चाहते हैं, तो आलू पेटीज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और एयर फ्रायर की मदद से यह कम समय में क्रिस्पी तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
किन चीजों से तैयार होगी आलू पेटीज
- 2 उबले हुए आलू
- 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- पफ पेस्ट्री शीट्स
- ऊपर से लगाने के लिए थोड़ा दूध
घर पर कैसे बनाएं क्रिस्पी आलू पेटीज?
- सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद नींबू का रस, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- अब पफ पेस्ट्री शीट लें और उसके ऊपर तैयार आलू की फिलिंग रखें। शीट को सावधानी से मोड़कर पेटीज का आकार दें और किनारों को हल्के हाथ से दबाकर अच्छी तरह बंद कर दें।
- तैयार पेटीज के ऊपर ब्रश की मदद से थोड़ा दूध लगाएं। इसके बाद इन्हें एयर फ्रायर में रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 15 मिनट तक पकाएं।
- जब पेटीज ऊपर से अच्छी तरह क्रिस्पी और सुनहरी हो जाएं, तो इन्हें एयर फ्रायर से बाहर निकाल लें।
इस तरह आपकी स्वादिष्ट और क्रिस्पी आलू पेटीज तैयार हो जाएगी। इसे बच्चों को उनकी पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। शाम की हल्की भूख के लिए यह आसान स्नैक कम समय में तैयार किया जा सकता है।