Mahashivratri 2024: शिवरात्रि व्रत के लिए ट्राई करें आलू की ये डिशेज, झटपट हो जाएंगी तैयार

KNEWS DESK- फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है| इस बार यह पर्व 8 मार्च यानि कल मनाया जाएगा| इस दिन सभी लोग शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं और श्रद्धालु व्रत रखते हैं| व्रत में शिव भक्त दूध, दही, आलू जैसे फूड्स का सेवन करते हैं| चलिए हम आपको व्रत की कुछ स्पेशल डिशेज के बारे में बताते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी होती हैं|

कुरकुरी आलू की टिक्की - Share2Other

 

आलू की टिक्की 

व्रत के दौरान खाने वाली आलू की टिक्की सिंघाड़े का आटा, मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और आलू के प्रयोग से बनाई जाती हैं| आप इसे तेल से न तलकर बल्कि घी से इसे तलें और हरी चटनी के साथ इसका सेवन करें|

Aloo Ka Halwa Recipe: सावन के सोमवार के व्रत में खाएं आलू का हलवा, बहुत  आसान है रेसिपी Aloo Ka Halwa recipe for fast in Hindi – News18 हिंदी

आलू का हलवा 

आलू का हलवा चीनी, उबले हुए आलू, इलायची पाउडर और घी के इस्तेमाल से बनाया जाता है| आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं| इसे बनने के बाद आप बादाम से इसे गार्निश कर सकते हैं| आलू का हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है|

व्रत में छोटी भूख के लिए बनाएं दही वाले आलू, ये है रेसिपी - Vrat wale aloo  dahi aloo kali mirch recipe shivratri 2023 lbsv

दही आलू 

दही आलू बनाने के लिए आप दही में उबले हुए आलू को मिलाएं और इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर इन सबको अच्छे से मिलाएं| आप दही आलू को धनिया से गार्निश कर सकते हैं|

About Post Author