गर्मियां आते ही फेस टैनिंग से हैं परेशान… तो बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

KNEWS DESK- गर्मियों का मौसम आ गया है| इस मौसम में लोग घर से बाहर निकलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों की मजबूरी होती है| उन्हें फेस टैनिंग की चिंता होने के बावजूद भी तेज धूप में बाहर निकलना ही पड़ता है| चलिए आज हम आपको गर्मियों में फेस टैनिंग से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाने से आप बेफिक्र होकर गर्मियों में घर से बाहर निकल सकते हैं|

फेस टैनिंग से बचाव के उपाय 

धूप से बचें– गर्मियों में सूरज की तेज रोशनी से बचना बहुत जरुरी है| इसलिए आप जब भी बाहर जाएं, तो सूरज से बचने के लिए टोपी या छतरी का इस्तेमाल करें|

सनस्क्रीन का उपयोग करें– चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना फेस टैनिंग से बचाव का एक महत्वपूर्ण तरीका है| SPF 30 या उससे अधिक वाले संरक्षण क्रीम का चयन करें और धूप में ज्यादा समय बिताने पर क्रीम समय- समय पर लगाते रहें|

How To Protect Your Beauty From Heat Waves In Hindi | धूप चेहरे के लिए कैसे नुकसानदायक है | Garmi Me Loo Se Bachne Ke Nuskhe

हाइड्रेशन बनाए रखें– अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना भी फेस टैनिंग से छुटकारा पाने का सही तरीका है| आप पर्याप्त पानी पिएं| फलों और सब्जियों का सेवन करें|

पर्याप्त आराम लें– अपने चेहरे को पर्याप्त आराम देना भी बहुत जरुरी है| अधिक समय धूप में बिताने के बाद घर पर आराम करें|

सही आहार– अपने आहार में फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें| ये फेस टैनिंग से बचाव में काफी मददगार होते हैं|

About Post Author