मैंगो जूस को रोज रूटीन में करें शामिल, उठाएं इसके फायदे

LIFESTYLE DESK :  जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आम फलों का राजा है और यही कारण है कि आम सभी लोगों का पसंदीदा फल है| ये  बच्चों का भी मनपसंद फल होता है| आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है| इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं| प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए ये सभी पोषक तत्व आम में शामिल होते हैं| आपको मैंगो जूस अपने रोज रूटीन में शामिल करना चाहिए| आज हम आपको आम से प्राप्त वाले फायदे के बारे में बताएंगे|

आम का सेवन करने के फायदे 

♦ आम हमारे आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आम काफी मददगार होता है| आम में अत्यधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, आम के नियमित सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ने के साथ-साथ मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है|

♦ यदि आप कमजोर हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आम की गूदा को दूध में मिलाकर इसका शेक बनाये और अपने रोज रूटीन में इसे शामिल करें| इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है| यह बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है|

♦ आम में अत्यधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है|जिसके कारण खून में वृद्धि होती है| रक्त वृद्धि होने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है|

♦ आम में ग्लूटामिक एसिड की मात्र पायी जजाती है| जो याद करने की क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद करता है| आम के सेवन से शरीर हेल्थी रहता है,और मेमोरी भी अच्छी हो जाती है|

♦ मैंगो शेक बच्चों की स्किन को काफी लंबे समय तक हाइड्रेट रख सकता है| इससे स्किन मुलायम और ग्लोइंग होती है|

About Post Author