Bakrid Special 2023: बकरीद पर दिखना चाहती हैं बेहद ख़ूबसूरत तो सेलेक्ट करें ये ऑउटफिट

KNEWS DESK : मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है बकरीद| बकरीद को ईद-उल-अजहा या बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है| इस साल बकरीद का पर्व 29 जून 2023 को मनाया जाएगा|सभी लोग इस समय इस पाक अवसर की तैयारी कर रहे हैं| बकरीद में सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं| सभी जेंट्स तो अपने कपड़े ले आते हैं| लेकिन लड़कियां जल्दी सेलेक्ट नहीं कर पाती हैं| उन्हें काफी टाइम तक तो ये समझ ही नहीं आता है कि वो क्या पहनें तो उनकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं बकरीद स्पेशल ड्रेस स्टाइल…यह बकरीद के लिए कपड़े सेलेक्ट करने में आपकी मदद कर सकता है|

आपने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया  आमिर का नाम जो जरुर सुना होगा| वो ट्रेडिशनल लुक्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं| वह ज्यादातर ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

 

इस तस्वीर में हानिया ने लैवंडर कलर का  अनारकली सूट पहना हुआ है| जिस पर मिरर वर्क नजर आ रहा है। जिसके साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ है| बकरीद के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है|

एक्ट्रेस हानिया ने इसमें पाकिस्तानी सूट पहना हुआ है|यह बकरीद के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है| इस ड्रेस का कलर भी बहुत अच्छा है|आप लाइट मेकअप के साथ इस ड्रेस को पहनें| यह बकरीद में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा|

डार्क ग्रीन कलर का ये ड्रेस भी हानिया का बहुत ही अच्छा है| आप बकरीद के लिए इसे सेलेक्ट कर सकते हैं|इस ड्रेस में आप बेहद ख़ूबसूरत  दिखेंगी|

यह बहुत ही सिंपल और सुन्दर ड्रेस है | आप खुले बाल करके इस ड्रेस को कैरी करें यह ड्रेस आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देगी|

इस खूबसरत ऑउटफिट में खुबसूरत दिखने के लिए आप भारी ज्वेलरी भी पहन सकती हैं|आप यह लुक कैरी करके बेहद ख़ूबसूरत दिखेंगी|इन सुन्दर ड्रेसेस के साथ आप मनाइए  बकरीद का पाक त्योहार|इसको आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें|

About Post Author