अगर आपको नही पसंद हैं वेज सलाद तो एक बार जरुर ट्राई करे ‘क्रिमी एप्पल सलाद’

KNEWS DESK  बारिश में हरी साग-सब्जी खाने से पहले थोड़ी सावधानियों का पालन जरुर करना चाहिए. आप ऐसे में क्रिमी एप्पल सलाद बना सकते  हैं| इसका स्वाद में  बहुत ही  शानदार होता  है|इसके साथ ही इसको  बनाना बेहद आसान है.अगर आप इस  बदलते मौसम में हेल्दी खाना चाहते हैं| तो आप मलाईदार सेब सलाद बना सकते हैं| यह  सलाद पोषक तत्व और फाइबर से भरपूर होते हैं  यह सलाद आपके पेट के लिए काफी अच्छा होता है.जब आप डाइट पर हों तो यह मलाईदार सेब का सलाद आपके लिए एकदम सही विकल्प है। यह व्यंजन स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट है जो आपकी भूख के लिए एक संपूर्ण पैकेज है।

क्रीमी एप्पल सलाद की सामग्री 

3 सेब

2 बड़े चम्मच शहद

2 बड़े चम्मच काजू भुने हुए

1 कप लो फैट क्रीम

1/2 कप क्रैनबेरी

2 बड़े चम्मच अनसाल्टेड बादाम

अपने पसंद अनुसार कोई भी फ्रूट्स इस सलाद में मिला सकते हैं|

क्रीमी एप्पल सलाद की विधि 

आप  सेबों को मनचाहे आकार में छोटे छोटे  काट लें.फिर उनके साथ कटोरे में कटी हुई क्रैनबेरी, बादाम और थोड़े काजू डालें। फिर आप दूसरे कटोरे में, ठंडी क्रीम, शहद और वेनिला एसेंस मिला लीजिये ।इसके बाद आप  सामग्री को तब तक फेंटें जब तक पेस्ट मलाईदार न हो जाए। आप चाहे तो अपने पसंद के फ्रूट्स भी डाल सकते हैं  इसके बाद  सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और सलाद को एक साफ़ बर्तन में रख कर फ्रिज में  कुछ मिनटों के छोड़ दें। अब आपका ये क्रीमी एप्पल सलाद बन के तैयार हैं |आप इसको सर्व करे और इसका आनंद ले आपको बता दे की आप इस सलाद को व्रत में भी खा सकते हैं |

 

About Post Author