यदि आप अपने कर्ली और फ्रिजी बालों से हैं परेशान, तापसी पन्नू की तरह ऐसे करें देखभाल

KNEWS DESK- एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग के चलते सभी के दिलों में राज करती हैं| अधिकतर लड़कियों को उनके कर्ली हेयर काफी पसंद आते हैं| एक्ट्रेस काफी ज्यादा अपने बालों की देखभाल करती हैं| वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने हेयर सीक्रेट शेयर करती रहती हैं| यदि आपके बाल भी कर्ली हैं तो आप भी तापसी पन्नू की टिप्स  आजमाएं|

ऑयलिंग- अपने घुंघराले बालों को मुलायम बनाने के लिए तापसी सप्ताह में दो बार बालों में तेल लगाती हैं और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ देती हैं| फिर अगले दिन अच्छे से शैंपू करके हेयर वॉश कर लेती हैं|

कंघी ना करें- तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि घुंघराले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए| ऐसा करने से बाल फ्रिजी हो जाते हैं और उलझते भी हैं| उन्होंने और कहा था कि घुंघराले बालों के लिए सही शैम्पू को चुनना चाहिए|

सीरम और हेयर जेल- अपने कर्ल्स को खूबसूरत बनाए रखने के लिए तापसी सीरम और हेयर जेल का प्रयोग करती हैं| तापसी अपने कर्ली बालों का अच्छे से ख्याल रखती हैं| एक्ट्रेस ने बताया कि अगर आपके बाल ज्यादा उलझते हैं तो ऑयलिंग करने के बाद अगली सुबह बाल धोने से पहले आप कंघी कर लें|

About Post Author