मनाली की हिडन प्लेसेस जिनका पता बहुत कम लोगों को है, जानिए खूबसूरत हिडन प्लेस के बारे में

KNEWS DESK-  मनाली के बारे में तो सब जानते है और लोग अक्सर यह घूमने आते हैं पर मनाली के आसपास ऐसी बहुत सी जगह है जिनका पता बहुत कम लोगों को है| दिल्ली, नोएडा के पास होने के कारण मनाली में बहुत भीड़ होती है यह बड़ी संख्या में लोग आते हैं और लोगों को वहां के कई जगहों के बारे में पता तक नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसी हिडेन प्लेसेस के बारे में बताएंगे जो बहुत खूबसूरत भी है और यह भीड़ भी बहुत कम होती है-

सोइल-  अगर आपको कैम्पिंग करना पसंद है तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी और यह जगह कैम्पिंग लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है यहां का वातावरण बहुत साफ़ है यह बड़े- बड़े पेड़ काफी ज्यादा है जो जगह को और सुन्दर बनाते है| यहां हिमाचल से 37 मिनट की दूरी पर है उसके बाद यह चल के जाना पड़ता है|

पत्लिकुहल-  पत्लिकुहल एक बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है अभी सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन के मुकाबले में पत्लिकुहल कम पॉपुलर है  यह एक हिडन प्लेस है जिसे बहुत कम लोग जानते है मनाली से पत्लिकुहल  जाने के लिए सिर्फ 27 मिनट का समय लगता है| यह हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट प्लेसेस में से एक है| जल्द ही यह भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट आने लगेंगे |

मलाना- मलाना हिमाचल प्रदेश का एक गांव है। यह गांव मालाना क्रीम यानी कि हशीश के लिए सुप्रसिद्ध है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लेकिन अगर कहा जाए कि इसी मुल्क में एक ऐसा गांव भी है, जहां के लोग भारत के संविधान को न मानकर अपनी हजारों साल पुरानी परंपरा को मानते हैं|  पहाड़ियों से घिरे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है ये छोटा सा गांव ‘मलाणा’| इस बात पर जल्दी यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन यही हकीकत है! यह मनाली से 2 से 2.30 किलोमीटर की दूरी पर है यह लकड़ी और पत्थर के  खूबसूरत मंदिर भी है|

थानेदार- थानेदार में सेब की बहुत अधिक खेती होती है और यहां सेब का निर्यात भी होता है यही नहीं यहां चेरी की भी बहुत अधिक मात्र में खेती होती है| मनाली से यह तक जाने में 3 घंटे 40 मिनट तक का समय लगता है|

About Post Author