अगर कर लिया ये उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, बरसने लगेगा धन

LIFESTYLE DESK-  धन की जरुरत तो सभी लोगों को होती है| कई बार ऐसा होता है कि बहुत कोशिशों के बाद भी धन की समस्या बनी रहती है| ऐसी अवस्था में मजबूरन व्यक्ति को अपनी जमा पूंजी भी खर्च करनी पड़ जाती है| यदि आपके साथ भी ऐसा होता है या आपके हाथों पैसा जल्दी खर्च होता है,पैसे जोड़ने में मुश्किलें आती हैं, तो आप की इसी समस्या के उपाय की जानकारी आज हम आपको देंगे|इन उपाय को आजमाने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं|चलिए बताते हैं, धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के आसान टोटके|

♦ पहला उपाय : हिंदुत्व धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है| धन की देवी होने के कारण माता लक्ष्मी को हमेशा प्रसन्न रखना चाहिए| इसके लिए आप रोज लक्ष्मी माता को लाल फूल अर्पित करें|आपको सुबह के समय घर के मंदिर में माता लक्ष्मी की तस्वीर के सामने लाल फूल अर्पित  करना चाहिए, साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए| जानकारी के अनुसार ये उपाय करने से आपकी धन से जुड़ी सारी समस्याएं और आपके जीवन की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है|

♦ दूसरा उपाय : आप पीपल के एक पत्ते पर राम लिखकर उसे किसी भी हनुमान मंदिर में रखें| उससे आपका धन लाभ के योग्य बनता है| पीपल के पत्ते पर राम लिखने के साथ मिठाई भी रखें| इस उपाय को करने से व्यक्ति को अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है| लेकिन हां इस बात का ध्यान जरुर रखें कि जिस पत्ते पर आपने राम का नाम लिखा है, उसको हनुमान जी के चरणों में न रखें|

♦ तीसरा उपाय : यदि आपके जीवन में हमेशा धन से जुड़ी परेशानियां चलती रहती हैं तो आप काली मिर्च के 5 दाने लेकर उन्हें अपने सिर पर वारकर फिर इन दानों में से 4 दानों को चारों दिशाओं में फेंक दो और पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें| ऐसा करने से धन से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है| इसके साथ ही ये उपाय आपके संचित धन में भी बढ़ावा करने वाला माना जाता है|

♦ चौथा उपाय : हर इंसान की आशा होती है कि वो बहुत अमीर बने जिससे वह अपने सारे सपने पूरे कर सके|अगर आप भी सोचते हैं कुछ ऐसा तो आपको कनकधारा का अध्ययन करना चाहिए| इस स्तोत्र का पाठ करने से आपके पास काफी धन की उत्पत्ति हो सकती है| आप प्रतिदिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं यदि आप रोज इसका पाठ नहीं कर रहे तो कम से कम शुक्रवार के दिन आपको कनकधारा का पाठ अवश्य करना चाहिए| अगर आप श्रद्धापूर्वक इसका पाठ करेंगे तो आपको जीवन में सफलता मिलेगी और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी|

About Post Author