KNEWS DESK- मानसून में कपड़े सुखाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। धूप की कमी और लगातार नमी की वजह से कपड़े देर से सूखते हैं, जिससे उनमें सीलन और बदबू आने लगती है। इतना ही नहीं, यह बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने का कारण भी बन सकता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से बच सकते हैं।
कपड़ों से पानी अच्छे से निकालना है सबसे जरूरी कदम
कपड़े धोने के बाद उन्हें सही तरीके से निचोड़ना बेहद जरूरी है। वॉशिंग मशीन का स्पिन मोड इस्तेमाल करें या हाथ से अच्छी तरह पानी निकालें। जितना कम पानी रहेगा, कपड़े उतनी जल्दी सूखेंगे।
हैंगर पर टांगकर सुखाएं

बारिश में कपड़े छत पर नहीं सुखाए जा सकते, इसलिए हैंगर का इस्तेमाल करें। कपड़ों को एक-दूसरे से दूरी पर टांगें ताकि हवा आसानी से पास हो सके और वे जल्दी सूख जाएं।
पंखे और एग्जॉस्ट फैन बनेंगे आपके असली हेल्पर
अगर कमरे में कपड़े सुखा रहे हैं तो सीलिंग फैन या एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं। लगातार हवा लगने से नमी जल्दी खत्म होती है और कपड़ों में सीलन की बदबू नहीं आती।
बेकिंग सोडा से दूर करें जिद्दी बदबू

डिटर्जेंट के साथ आधा कप बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े धोने से बदबू काफी हद तक कम हो जाती है। यह कपड़ों को फ्रेश और क्लीन रखने में मदद करता है।
जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर भी है काम का उपाय
अगर कपड़े बहुत ज्यादा गीले हैं और जल्दी चाहिए, तो हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सीमित समय में कपड़े काफी हद तक सूख जाते हैं।
थोड़ी सी सावधानी और सही तरीके अपनाकर आप बारिश के मौसम में भी अपने कपड़ों को फ्रेश, सूखा और बदबू रहित रख सकते हैं।