रोजाना सुबह खाएं भीगी हुई मूंगफली, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

KNEWS DESK- आज कल सभी लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं| स्वस्थ्य रहने के लिए लोग अनेक तरह की चीजें खाते हैं| आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप सुबह उठकर भीगी हुई मूंगफली का सेवन करेंगे तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा| इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद रहते हैं| चलिए आपको बताते हैं, इसे खाने से आपको कितनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा|

गैस या एसिडिटी होने पर
जिन्हें एसिडिटी और गैस की शिकायत हो वो भीगी मूंगफली का सेवन जरुर करें| मूंगफली में  मैंगनीज, कॉपर, पोटैशियम सहित आयरन, कैल्शियम और सेलेनियम भारी मात्रा में मौजूद होता है| रोज सुबह इसे खाने से गैस से छुटकारा मिलता है|
खांसी में भी फायदेमंद
यदि आपको खांसी आती रहती है| या फिर थोड़ी बहुत खासी रहती ही है, तो आप भीगी मूंगफली खाकर इससे निजात पा सकते हैं| इससे इंफेक्शन काफी तेजी से ठीक होता है|
याददाश्त और आंखों के लिए बेस्ट 
भीगी हुई मूंगफली के सेवन से याद्दाश्त तेज होती है और जिन लोगों की नजर कमजोर होती है| उन्हें भीगी हुई मूंगफली ज्यादा खानी चाहिए| इससे उन्हें बहुत जल्दी फायदा मिलेगा|
पीठ दर्द करे दूर
जिनके हमेशा पीठ में दर्द रहता है|  उन्हें भीगी हुई मूंगफली और गुड़ खाना चाहिए|  इससे दिन भर बैठे रहने की वजह से पीठ में होने वाले दर्द से चुटकियों में राहत मिल जाती है|
दिल के लिए फायदेमंद 
मूंगफली भिगाने से उसका छिलका भी अच्छी तरह से पानी सोख लेता है| ये छिलका ब्लड फ्लो सही रखने का कार्य करता है| इस छिलके की वजह से दिल का दौरा पड़ने वाली समस्या कम हो जाती है और शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बहुत अच्छा रहता है|

About Post Author