इन आसान टिप्स से करें नॉर्मल मेकअप, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

KNEWS DESK- आज कल मेकअप करना तो सभी को आता है| अधिकतर लोगों के लिए मेकअप उनके रोज के रूटीन में शामिल है लेकिन जो लोग मेकअप की शुरुआत करते हैं तो वो तुरंत ही एक अच्छा लुक नहीं दे पाते हैं| उनके लिए आज हम मेकअप की कुछ आसान टिप्स लेकर आएं हैं, जो आपको बेहद खूबसूरत लुक देंगे| चलिए आपको बताते हैं…

मेकअप करने से पहले क्लींजर की मदद से चेहरे को साफ कर लें| वहीं आप कॉटन में टोनर लगाकर भी चेहरे को अच्छी तरह पोंछ सकती हैं| इससे आपका फेस क्लीन हो जाएगा| अब टोनर सूखने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं|

मेकअप बेस तैयार करने के लिए सबसे पहले लाइट फाउंडेशन को उंगलियों की मदद से टैप करते हुए चेहरे पर बिंदी रखें| अब हल्के हाथों से फाउंडेशन को फैलाते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं| अब आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं| फिर मेकअप ब्रश से ट्रांसलूसेंट पाउडर को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं| अब आपका मेकअप बेस तैयार है|

आईज मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का आई शैडो चुने| अब इसे ब्रश से गोल घुमाते हुए पलकों के ऊपर लगाएं| इसके बाद आंखों पर आईलाइनर लगाएं| आप लैश कर्लर का इस्तेमाल करके आई लैशेज को कर्ल भी कर सकती हैं| आखिर में आई लैशेज पर मस्कारा लगा लें| अब आपका आई मेकअप पूरा हो जाएगा|

अब चीक्स पर ब्लशर लगाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें| अब लिप्स पर लिपस्टिक लगाएं| वहीं लिप कलर को उंगलियों से ब्लेंड कर लें|

नोज और फोरहेड को हाईलाइट करने के लिए आप हाईलाइटर यूज कर सकती हैं| हाईलाइटर को ऊपर से नीचे की तरफ खींचते हुए लगाएं| जहां तक हो हाईलाइटर का  इस्तेमाल कम से कम ही करें| क्योंकि ये मेकअप लुक खराब भी कर सकता है|

About Post Author