रोज-रोज के खाने से हो गए बोर? घर पर बनाएं मसालेदार महाराष्ट्रीयन ठेचा पुलाव

KNEWS DESK- अगर आप लंच में कुछ नया, स्पाइसी और झटपट बनने वाला खाना ट्राई करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव आपके लिए परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। महाराष्ट्र के मशहूर ठेचा के तीखे स्वाद से तैयार यह पुलाव खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है।

हरी मिर्च के ठेचा, सब्जियों, पनीर और मसालों से तैयार यह पुलाव रोजाना के सिंपल खाने में एक नया ट्विस्ट लेकर आता है।खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी महंगे या खास सामान की जरूरत नहीं पड़ती।

ठेचा पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री

Ingredients

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 2 बड़े चम्मच हरी मिर्च का ठेचा
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 1 छोटा आलू कटा हुआ
  • 1/2 कप पनीर के टुकड़े
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • कुछ करी पत्ते
  • हरा धनिया सजाने के लिए
  • नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव

Step 1: तड़का तैयार करें

सबसे पहले एक पैन में तेल या घी गरम करें। इसमें राई, करी पत्ता और मूंगफली डालें. मूंगफली को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें।

Step 2: सब्जियां पकाएं

अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और आलू डालें। सभी सब्जियों को नरम और हल्का सुनहरा होने तक अच्छी तरह पकाएं।

Step 3: पनीर और ठेचा मिलाएं

इसके बाद पनीर के टुकड़े डालें और करीब एक मिनट तक हल्का भूनें। फिर हरी मिर्च का ठेचा डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

Step 4: चावल डालें

अब पके हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि मसाला हर दाने में अच्छी तरह कोट हो जाए।

Step 5: स्वाद बढ़ाएं

स्वादानुसार नमक डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं।

Step 6: सर्व करें

गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. आपका मसालेदार महाराष्ट्रीयन ठेचा पुलाव तैयार है। इसे दही, रायता या पापड़ के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

क्यों खास है ठेचा पुलाव?

  • कम समय में तैयार हो जाता है
  • तीखा और चटपटा स्वाद देता है
  • बची हुई चावल से भी आसानी से बन सकता है
  • लंच और डिनर दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन
  • बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है

अगर आप भी रोजाना के सिंपल खाने से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह महाराष्ट्रीयन ठेचा पुलाव जरूर बनाएं। इसका देसी और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।