लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर के डोडा में पहाड़ी इलाकों के मतदान केंद्रों पर घोड़ों की मदद से पहुंची पोलिंग पार्टियां

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार यानि आज सुबह से शुरू हो चुकी है| पहले चरण की वोटिंग के लिए कई मतदान केंद्रों पर पहुंचने में पोलिंग पार्टियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा| जम्मू कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में पोलिंग अधिकारियों को बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए पहाड़ी इलाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच घोड़ों पर बैठकर मतदान केंद्र तक जाना पड़ा|

भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ, चुनाव कर्मचारी अपनी चुनाव सामग्री के साथ सुबह-सुबह घोड़े पर सवार होकर डोडा के दूरदराज और ऊंचाई वाले डर्सा बेल्ट में बूथों पर पहुंचे हैं| मतदान दलों की रवानगी तीन निर्धारित केंद्रों गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डोडा, तहसील कार्यालय डोडा और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज भद्रवाह से की गई थी|

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर संसदीय क्षेत्र में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग हो रही है| यहां 8.45 लाख पुरुष और 7.77 लाख महिला वोटर हैं| कुल मतदाताओं में लगभग 23637 विकलांग शामिल हैं| इसके अलावा 100 साल से अधिक उम्र के 403 वोटर भी शामिल हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.