Loksabha election 2024: छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

KNEWS DESK-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में शुक्रवार यानि आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है| छत्तीसगढ़ में बस्तर एकमात्र लोकसभा सीट है, जिस पर पहले चरण में मतदान हो रहा है|

बस्तर लोकसभा सीट के कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों के बूथ पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा|  वहीं बस्तर संसदीय क्षेत्र के बाकी इलाकों में शाम पांच बजे तक मतदान होगा| जगदलपुर क्षेत्र में 175 बूथों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और 72 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी सुरक्षा-व्यवस्था की है| कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं आएगी और यहां मतदाता जो हैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं, जो लोकतंत्र को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाएगा उन पर विधिपूर्वक कार्रवाई होगी|

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं| यहां कुल 14,72,207 वोटर हैं, जिसमें 7,71,679 महिलाएं, 7,00,476 पुरुष और 52 थर्ड जेंडर वोटर हैं| कांग्रेस नेता कवासी लखमा बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं| छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं और यहां तीन चरणों में चुनाव होंगे|

यह भी पढ़ें…21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल रहा सबसे आगे

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.