21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल रहा सबसे आगे

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। तो वहीं 9 बजे तक का 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का वोटिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है चलिए आपको बताते हैं-

9 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान लगातार जारी है। सामने आये आंकड़ों के मुताबिक अब तक पश्चिम बंगाल सबसे आगे चल रहा है।

उत्तरप्रदेश- 12.22%

उत्तराखंड- 10.41%

पश्चिम बंगाल- 15.9%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह- 8.64%

जम्मू-कश्मीर- 10.43%

लक्ष्यद्वीप- 5.59%

पंडुचेरी- 7.49%

त्रिपुरा- 13.62%

सिक्किम- 6.63%

नागालैंड- 7.79%

मिजोरम- 9.36%

छत्तीसगढ़- 12.02%

अरुणाचल प्रदेश- 4.95%

मणिपुर- 7.63%

मेघालय- 12.96%

बिहार- 9.23%

असम- 11.15%

महाराष्ट्र- 6.98%

मध्य प्रदेश- 14.12%

राजस्थान- 10.67%

तमिलनाडु- 8.21%

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे जहां पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही चुनाव खत्म हो जाएगा। तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-   राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान जारी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डाला वोट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.