Skip to content
  • Wednesday, October 21, 2026

  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर
  • जम्मू-कश्मीर: इल्तिजा मुफ्ती का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक, अलगाववादी नेता का वीडियो साझा करना पड़ा भारी
जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: इल्तिजा मुफ्ती का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक, अलगाववादी नेता का वीडियो साझा करना पड़ा भारी

May 11, 2026
Shiv Shankar Savita

डिजिटल डेस्क- जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। यह कार्रवाई उस विवादित वीडियो के बाद हुई है, जिसे लेकर हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने उन पर अलगाववादी भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया था। मामला तब शुरू हुआ जब 29 अप्रैल को इल्तिजा मुफ्ती ने अपने एक्स अकाउंट पर दिवंगत हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का एक पुराना वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इल्तिजा ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा राजस्व सेवाओं से उर्दू भाषा को कथित रूप से हटाए जाने के संदर्भ में टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि वे गिलानी की विचारधारा से सहमत नहीं हो सकतीं, लेकिन उर्दू के महत्व पर जोर देने वाला उनका यह वीडियो प्रासंगिक है।

सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा एक्शन

इल्तिजा मुफ्ती द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसका कड़ा संज्ञान लिया। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की सामग्री अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा दे सकती है और केंद्र शासित प्रदेश की शांति, संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इसी के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों और संबंधित पोस्ट के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद अब उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अकाउंट ब्लॉक होने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज

भारत में इल्तिजा मुफ्ती का अकाउंट विथहेल्ड दिखाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर इल्तिजा मुफ्ती या पीडीपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलगाववाद या आतंकवाद से जुड़ी सामग्री को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही हैं।

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: account blocked, Iltija Mufti, Jammu and Kashmir

Post navigation

वट सावित्री व्रत पर चाहिए रॉयल और परफेक्ट इंडियन लुक, अनुपमा की इन साड़ियों से लें इंस्पिरेशन
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का खौफ बरकरार, 24वें दिन 4 करोड़ की कमाई, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

Recent Posts

  • फायरिंग की घटना के दो दिन बाद ही काम पर लौटे Tiger Shroff? ‘लग जा गले’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट
  • RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे ने जारी किया स्टेशन मास्टर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
  • न्याय यात्रा का आगाज,भ्र्म फैलाने का प्रयास ? 
  • UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव की पटेलों पर नजर, कुर्मी वोट बैंक के लिए बनाई पांच रणनीतियां
  • दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे राजपाल यादव, मंत्री सुबोध उनियाल को सुनाई खरी-खोटी
  • Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? जानें पूजा से पारण तक की विधि
  • जंतर-मंतर ही क्यों गए? पीस बॉन्ड से लेकर बैरिकेड तक, CJP नेताओं पर Delhi High Court के तीखे सवाल

लोकप्रिय खबर

BOLLYWOOD

फायरिंग की घटना के दो दिन बाद ही काम पर लौटे Tiger Shroff? ‘लग जा गले’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट

October 21, 2026
Ankit Tiwari
education

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे ने जारी किया स्टेशन मास्टर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

October 21, 2026
Sonali Singh
उत्तराखण्ड देहरादून राज्य

न्याय यात्रा का आगाज,भ्र्म फैलाने का प्रयास ? 

October 21, 2026
RAJESH VERMA
उत्तर प्रदेश चुनावी मंथन

UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव की पटेलों पर नजर, कुर्मी वोट बैंक के लिए बनाई पांच रणनीतियां

October 21, 2026
Ankit Tiwari

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

BOLLYWOOD

फायरिंग की घटना के दो दिन बाद ही काम पर लौटे Tiger Shroff? ‘लग जा गले’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट

October 21, 2026
Ankit Tiwari
education

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे ने जारी किया स्टेशन मास्टर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

October 21, 2026
Sonali Singh
उत्तराखण्ड देहरादून राज्य

न्याय यात्रा का आगाज,भ्र्म फैलाने का प्रयास ? 

October 21, 2026
RAJESH VERMA
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur