मॉस्को में आतंकवादी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत, 145 से ज्यादा घायल

KNEWS DESK-  रूस की राजधानी मॉस्को में बीते शुक्रवार की रात एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों का आकंड़ा बढ़ गया है। बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हमले के दौरान कॉन्सर्ट हॉल की इमारत में आग लग गई। रूस की टॉप जांच एजेंसी इस आतंकी हमले का जांच कर रही है। रूस के मीडिया संस्थानों में आई खबरों के मुताबिक रूसी राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में ये गोलीबारी हुई है। ये हमला उस वक्त हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में मशहूर रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इस हॉल में 6,000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

घटना के बाद मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस घटना को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा है कि रूस की शीर्ष जांच एजेंसी इस हमले को आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है। इसे हमले को रूस में दो दशकों में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-   चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा कायम, बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त