एक-एक पैसे के लिए परेशान हैं रईस शेफ रामसे के बच्चें, अपने फोन का रिचार्ज भी करते हैं खुद

KNEWS DESK : अपने रसोई व्यवहार और असाधारण ब्रिटिश व्यंजनों के लिए जाने जाने वाले, गॉर्डन रामसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शेफ हैं| इसी के साथ वो अपनी स्ट्रेट एडवाइस के लिए भी फेमस हैं| इतना ही नहीं रामसे अपने बच्चों के लिए भी काफी स्ट्रिक्ट हैं| फेमस शेफ रामसे के 5 बच्चे हैं|  5 में से दो जुड़वा बच्चे हैं|अपने बच्चों के लिए रामसे ने काफी सख्त रूल बनाएं हैं|

रामसे चाहते हैं कि उनके बच्चे अपने पिता की रईसी के सहारे रहने की बजाय दुनिया की हकीकत को समझें और अपने पैरों पर खड़े हों| रामसे ने खुद ये कहा भी है कि वो नहीं चाहते उनके पैसे देखकर बच्चे बिगड़ जाएं या उन्हें  पैसों की कद्र ही न हों| उनकी ख्वाहिश यह भी है, बच्चे उनके सेलिब्रेटी स्टेट्स को न अपनाकर खुद अपनी अलग पहचान बनाएं| बस यही कारण है कि रामसे अपने बच्चों के लिए कुछ अलग रूल्स अपनाते हैं|
फेमस शेफ रामसे ने खुद एक इंटरव्यू बताया था कि उनके बच्चों को पॉकेट मनी नहीं मिलती| उन्हें अपनी बस और फोन का खर्च खुद उठाना पड़ता है| जिन्हें पॉकेट मनी चाहिए होती है, उन्हें  घर के कुछ जरूरी काम करने होते हैं| यह नियम बच्चों को पैसों की अहमियत समझाने के लिए बनाए गए हैं|
रामसे के बच्चों को रईसी का घमंड दिखाना या अपशब्दों का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है| रईस शेफ के बच्चों को कहीं आने-जाने के लिए भी इकोनॉमी क्लास में ही यात्रा करनी पड़ती है| जब पूरी फैमिली ट्रिप पर जाती है तब बच्चे इकोनॉमी में बैठते हैं जबकि रामसे अपनी पत्नी के साथ बिजनेस क्लास से यात्रा करते हैं| यही नहीं बल्कि रामसे की सख्ती स्क्रीन टाइमिंग को लेकर भी कम नहीं है| बच्चों को बैड में फोन चलाने की अनुमति नहीं है|

About Post Author