पीएम मोदी के दो दिवसीय फ्रांस दौरे के बीच लड़ाकू विमान के प्रस्ताव पर लगी मुहर, 26 राफेल-M विमान भारतीय नौसेना के बेड़े में होंगे शामिल

KNEWS DESK…पीएम मोदी फ्रांस के नेशनल डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौर पर गए हुए थे। जहां पर प्रधानमंत्री मोदी को चैप्य एल्सीज पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बॅार्न औऱ राष्ट्रपति ब्रिजिट मैक्रो ने रिसीव कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर वार्तालाप भी हुई है। जिसमें अब भारत से 26 राफेल विमान फ्रांस से खरीदेगा।

दरअसल आपको बता दें कि बैस्टिल डे परेड में इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के 269 सदस्यों का एक दल ने भी भाग लिया है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के 3 राफेल फाइटर जेट ने भी फ्रांस के लड़ाकू विमानों के साथ चैम्प एल्सीज के ऊपर फ्लाईपास्ट में सम्मिलित हुए हैं।

 

जानकारी के लिए बता दें कि  मोदी की 2 दिवसीय फ्रांस यात्रा दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही दोनों देशों ने कई परियोजनाओं को लेकर आपसी समझौता भी किए हैं। भारतीय नौसेना को अब सरकार ने नई लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल मरीन के चयन की घोषणा की गई है। जिसमें 36 राफेल विमान पहले से ही सेवा में मौजूद हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के बाद अब भारत फ्रांस से 26 राफेल और खरीदेगा। यह विमान भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह विमान चालक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

 26 लड़ाकू विमानों की डील फ्रांस से हुई

बता दें कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 26 विमानों में से 22 सिंगल-सीटर एवं 4 विमान ट्विन-सीटर हैं। ये विमान फ्रांस के दसॉल्ट एविएशन से खरीदे जा रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भारत ने इंडियन एयरफोर्स के लिए 59,000 करोड़ रुपए के सौदे के तहत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे थे। इसके बाद फ्रांस के साथ भारत का राफेल के मामले में यह दूसरा सौदा है।

 

About Post Author