Oil Attack: पीछे हटने के संकेत दे रहा अमेरिका, ईरान ने तेज किए हमले, इराक से बहरीन तक तेल ठिकाने बने निशाना

KNEWS DESK- ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं। ईरान ने लगातार हमले तेज कर दिए हैं और रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz को बंद कर दिया है। इसके साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी नौसेना द्वारा निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका इस संघर्ष में जीत की स्थिति में है। हालांकि उनके इस बयान के कुछ ही घंटों बाद Basra पोर्ट के पास दो अमेरिकी तेल टैंकरों पर हमला कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद दोनों टैंकरों में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य लोगों को इराकी सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि ये जहाज अमेरिकी कंपनी STS से जुड़े थे।

एक इराकी अधिकारी के अनुसार इस हमले के बाद देश के तेल बंदरगाहों पर कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है, हालांकि व्यावसायिक बंदरगाहों पर गतिविधियां जारी हैं। इराक की कंपनी फॉर पोर्ट्स के प्रमुख Farhan Al‑Fartousi ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हादसे में एक क्रू सदस्य की मौत हो गई है और 38 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ लापता लोगों की तलाश जारी है।

इराकी बंदरगाह सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक इराकी ईंधन ले जा रहे दो विदेशी टैंकर उस समय आग की लपटों में घिर गए जब विस्फोटकों से भरी ईरानी नावों ने उन पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों से लदा एक टैंकर अभी लोडिंग की प्रक्रिया में ही था, तभी वह हमले का शिकार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल छोटे टैंकरों में से एक पर माल्टा का झंडा लगा हुआ था। उस जहाज पर एक बड़ा धमाका हुआ, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सीधा हमला था या पानी में लगाए गए किसी विस्फोटक उपकरण या आत्मघाती नाव के कारण विस्फोट हुआ।

इस बीच ईरान ने संकेत दिया है कि वह लंबे समय तक संघर्ष के लिए तैयार है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह छह महीने तक भी लड़ाई जारी रख सकता है। वहीं अमेरिका इस टकराव से बाहर निकलने के विकल्प तलाशता दिखाई दे रहा है, लेकिन क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां अभी भी जारी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने केंटकी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग में बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना बहुत जल्द अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी, हालांकि सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक मिशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *