अब आम लोग भी देख सकेंगे कोहिनूर, 26 मई से टावर ऑफ लंदन में लगेगी बेशकीमती हीरे की प्रदर्शनी

International News : महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय के छह मई को होने वाले राज्याभिषेक में उनकी पत्नी कैमिला कोई अन्य मुकुट पहनकर शामिल होंगी। माना जा रहा है कि ब्रिटिश राजपरिवार भारत की भावनाओं का सम्मान करने के लिए ऐसा करना चाहता है।

ब्रिटेन में कोहिनूर हीरे को ‘विजय के प्रतीक’ के तौर पर टावर ऑफ लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे 26 मई से आम लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा। ब्रिटेन में राजघराने के बाकी क्राउन ज्वेल्स के साथ कोहिनूर को भी शामिल किया जाएगा। ब्रिटेन में पैलेस को मैनेज करने वाली चैरेटी हिस्टॉरिक रॉयल पैलेसेज ने कहा- कोहिनूर को प्रदर्शित करने के साथ ही कई सामानों और वीडियो के इस्तेमाल से बनी प्रेजेंटेशन में कोहिनूर के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। इसमें ये भी बताया जाएगा कि कैसे ये अपने पिछले सभी ओनर जैसे मुगल सम्राट, ईरान के शाहों, अफगानिस्तान के शासक और सिख महाराजा के लिए विजय का प्रतीक रहा है।

भारत से ब्रिटेन पहुंचे कोहिनूर 105.6 कैरेट का है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। इसका इतिहास पांच हजार साल से भी पुराना है। हीरे का वर्तमान नाम फारसी में है, जिसका अर्थ है ‘रोशनी का पहाड़’। इतिहासकार बताते हैं कि पांच हजार साल पहले इस हीरे की खोज आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में स्थित गोलकुंडा की खदानों में खुदाई के दौरान हुई थी।

इसके बाद 1304 में ये मालवा पहुंचा। यहां से 1306 में ओरुगल्लु, 1323 में दिल्ली, 1339 में समरकंद उज्बेकिस्तान, 1526 में वापस दिल्ली, 1739 में पार्शि (मौजूदा समय ईरान), 1747 में काबुल अफगानिस्तान, 1800 में पंजाब, 1849 में लाहौर, 1854 में ये ब्रिटेन चला गया।

कोहिनूर हीरा अविभाजित पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में था। वहां से इसे अंग्रेज अपने साथ ले गए और तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर ने महारानी विक्टोरिया को भेंट किया था। इसके बाद कोहिनूर हीरे को मुकुट में जड़वाकर उसे पहना गया। बताते हैं कि मुकुट में जड़वाने के दौरान कारीगरों ने हीरे को तराशकर छोटा कर दिया। बावजूद इसके कोहिनूर दुनिया में उपलब्ध सबसे बड़े हीरों में शुमार है।

इससे पहले ब्रिटेन की नई रानी यानी किंग चार्ल्स-III की पत्नी कैमिला ने ताजपोशी के दौरान क्वीन एलिजाबेथ का कोहिनूर जड़ा ताज नहीं पहनने की घोषणा की थी। दरअसल, रॉयल फैमिली को भारत के साथ रिश्ते बिगड़ने का डर था, जिसे देखते हुए ये फैसला किया गया। इसके बाद कैमिला के लिए क्वीन मैरी का 100 साल पुराना क्राउन तैयार करने की बात सामने आई थी।

About Post Author