नेपाल के PM पुष्प कमल की पत्नी सीता दहल का हार्ट अटैक से निधन

KNEWS DESK…. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। हालत बेहद नाजुक होने से आज सुबह करीब 8 बजे उन्होंने  अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी चल रहीं थी। और उनकी हालत बेहद नाजुक थी । PM प्रचंड की पत्नी का नॉर्विच इंटरनेशनल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीता दहल को डायबिटीज और हाइपरटेंशन समेत कई बीमारियां थीं। जिनका इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें आखिरी सांस ली।

जानकारी के मुताबिक  नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी सीता दहल लंबे समय से बीमार थीं। कई तरह बीमारियों से सीता दहल जूझ रही थीं। करीब दो साल पहले इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। लेकिन उनकी हालत में तब भी कोई सुधार नहीं हुआ था। जानकारी के मुताबिक नेपाल के पीएम की पत्नी पार्किंसंस जैसे खतरनाक लक्षणों वाली दिमागी बीमारी से पीड़ित थीं।

About Post Author