पाकिस्तान में रहने वाली 4 बच्चों की मां को हुआ इश्क, प्रेमी से मिलने आई भारत

KNEWS DESK…. PUBG खेलने के दौरान पाकिस्तान की महिला को सीमा गुलाम हैदर ग्रेटर नोएडा के शख्स सचिन से प्यार हो गया।लड़की सरहद लांघकर भारत आ गई और शादी कर ली

आपको बता दें कि कहतें हैं प्यार कब किससे और कहां हो जाए ये किसी को नहीं पता। प्यार न जात देखता है न धर्म और न ही देश देखता है। जब किसी को किसी से प्यार होता है तो वो सब कुछ भुल जाता है और बस उसे पाने के लिए हर तरह की कोशिश करने लगता है।  ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिस सुनकर आप भी हैरान रहे जाओगें। एक महिला सीमा गुलाम हैदर जो कि 4 बच्चो की मां है उसे PUBG खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के लड़के सचिन से प्यार हो गया। यहां तक तो ठीक था। लेकिन यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली थी । महिला को भारतीय लड़के से प्यार था। इसलिए उसने अपना मुल्क छोड़ने का फैसला कर लिया। इसमें हैरानी की बात यह है कि महिला ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने 4 बच्चों के साथ 3 देशों की सरहदें पार कर के आई थी। जिसके बाद वह भारत पहुंची। और वह उस लडके से मिलने ग्रेटर नोएडा पहुंच गई।जिसके बाद वह अपने प्रेमी लड़के के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने लगी। दोनों ने एक मकान को किराये पर लिया था।

स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी महिला अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रही है। जब सचिन को पता चला कि पुलिस को सीमा की मौजूदगी की खबर मिल गई है। तो वह उसे लेकर भाग गया। जिस  में सचिन और सीमा रहते थे। उसके मालिक ब्रिजेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मई में घर किराए पर लिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोर्ट मैरिज की है।

मकान मालिक ने पुलिस को बताया ऐसा नहीं लग रहा था कि महिला पाकिस्तान की थी। उसने सलवार सूट और साड़ी पहनी थी। पुलिस ने सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी के बाद जांच एजेंसियां भी महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ में जुटी हैं।

About Post Author