अफगानिस्तान में हुआ बड़ा हवाई हादसा, रास्ता भटक गया था मॉस्को जा रहा विमान

KNEWS DESK- अफगानिस्तान में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। आपको बता दें कि विमान अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। अभी तक इस विमान की पहचान को लेकर भारत सरकार तथा अफगानिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.’ इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था यह विमान भारतीय है।

बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि जांच के लिए क्षेत्र में एक टीम भेजी गई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे के शिकार हुए यात्री किस देश से ताल्लुक रखते थे।

ये भी पढ़ें-   एक देश एक चुनाव को निर्वाचन आयोग ने किया समर्थन, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

About Post Author