ताइवान ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास

अमेरिका प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी के बाद ओनच अमेरिकी सांसदों के ताइवान पहुचने पर चीन का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुच गया हैं | उसने एक बार फिर ताइवान की सीमा के पास युद्ध अभ्यास  तेज कर दिया हैं | वही दूसरी तरफ चीन के जवाब में ताइवान ने भी बुधवार को सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया |रिपोर्ट की माने तो ताइवान के एफ -16 लड़ाकू विमान रात के समय गरजते हुए देखे गए | पूर्वी तट पर मौजूद हुलियन हवाईअड्डे पर लड़ाकू विमानों को तेजी से मिसाइलों से लेंस करने की ड्रिल की गई | इस दौरान विमानों को हार्पूँन एंटी -शिप मिसाइलों से भी लेंस किया गया | ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया चीन के 17 सैन्य विमानों और पाँच जहाजों ने ताइवान जलडमरुमध्य की मध्य रेखा को पार किया हैं | चीनी विमानों में चार सुखोई एसयू -30 तीन शेनयांग जे – 11 जेट दो शेनयांग जे -16 , एक शांकसी वाई -8 विमान भी शामिल थे |

About Post Author