रजनीकांत का बद्रीनाथ में खूब जोरो-शोरो से हुआ स्वागत ,मंदिर के बाहर फैन्स की उमड़ी भीड़

KNEWS DESK :- सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं | एक्टर की फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है और फैन्स फिल्म को खूब प्यार दे रही है| ऐसे में एक्टर रजनीकांत चार धाम की यात्रा पर निकले है|

जेलर की धमाकेदार ओपनिंग :-

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने थिएटर्स में ताबड़तोड़ ओपनिंग की| फिल्म ने दो दिन में ही धमाकेदार कमाई कर ली है|रजनीकांत फिल्म की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं| फैन्स में  फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है| रजनीकांत भी अपने फैन्स के शुक्रगुजार हैं|इसी मौके पर रजनीकांत चार धाम यात्रा पर गए हैं| रजनीकांत ने हाल ही में बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए| उनका फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

 एक्टर का जोरो-शोरो से हुआ स्वागत :-

रजनीकांत बद्रीनाथ में एक रात रुकने के बाद  केदारनाथ दर्शन के लिए जाएंगे| बद्रीनाथ-केदारनाथ ऑफीशियल्स ने रजनीकांत का खूब जोरो-शोरो से स्वागत किया| रजनीकांत को देखने के लिए फैन्स की भीड़ मंदिर के बाहर जमा हो गयी | रजनीकांत को बद्रीनाथ मंदिर में मौजूद पंडित ने तुलसी की पत्तियां दीं और थोड़ा प्रसाद भी दिया| रजनीकांत आरती में शामिल हुए  इसके बाद रजनीकांत ने अपने सभी फैन्स को हाथ हिलाकर ग्रीट किया और उनका धन्यवाद भी किया|

फिल्म जेलर :-

फिल्म जेलर  रिलीज के दिन  10 अगस्त को साउथ में छुट्टी रही| सभी स्कूल्स और ऑफिस बंद रहे| खबरों के अनुसार  रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए ऑफिस में कई लोगों ने छुट्टी डाली थी जो एचआर के पास पेंडिंग थी| ऐसे में हर किसी ने प्राइवेट और सरकारी ऑफिस को बंद किया| साथ ही फैन्स अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म देखने के लिए थिएटर जा सकें|

जब-जब रजनीकांत की फिल्म रिलीज होती है, साउथ में वह दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं होता| फैन्स दीवाने नजर आते हैं| रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’900 स्क्रीन पर रिलीज हुई है| फिल्म का निर्देशन नेलसन ने संभाला है| साथ ही  रजनीकांत ने ‘जेलर टाइगर’ की भूमिका निभायी  है| दो साल बाद रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज हुई है|फिल्म में तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णनन, योगी बाबू, विनायकन, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आ रहे हैं|

About Post Author