हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में एंट्री करेंगी प्रियंका गांधी? जानें क्यों कांग्रेस की सीट पक्की…

KNEWS DESK- राज्यसभा में 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए चुनाव होना है। सभी दल इन चुनावों को लेकर तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रही है। वो फिलहाल हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन इस बार यहां कांग्रेसी विधायकों की संख्या अधिक है। लिहाजा, यहां से कांग्रेस का जीतना करीब- करीब तय माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राज्यसभा जा सकती हैं।

राज्यसभा में सोनिया जाएंगी या प्रियंका?

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से हम इस सीट के बारे में चर्चा करेंगे। यदि वो इच्छुक होंगे तो यह सीट उनके पास जा सकती है.’ यदि इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा जाती हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सोनिया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। यदि प्रियंका इस सीट से राज्यसभा जाती हैं, तो यह तय हो जाएगा कि वो लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगीं।

सोनिया राज्यसभा गईं, तो क्या संकेत?

यदि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा जाती हैं, तो यह करीब-करीब तय हो जाएगा कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह प्रियंका का चुनावी राजनीति में पहला कदम होगा।

हिमाचल में क्यों कांग्रेस की सीट पक्की?

राज्यसभा चुनाव में विधायक वोटिंग करते हैं। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सदस्य हैं। इनमें से 40 कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस कके पास स्पष्ट बहुमत है इसलिए इस बार यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत टी मानी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें-  उत्तर प्रदेश: बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, जानें क्या है पूरा मामला

About Post Author