एक मुंहासा ले सकता है आपकी जान, डॉक्टर ने किया चौंका देने वाला खुलासा

KNEWS DESK- यदि किसी के चेहरे पर मुंहासे होते हैं, तो इंसान उसे खरोंचकर खत्म करने की कोशिश करता है| ऐसा अधिकतर लोग करते हैं लेकिन मुंहासे फोड़ने से मौत का सामना करना पड़ सकता है? दरअसल, एक डॉक्टर ने कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया|

डॉक्टर ने बताया है कि उनके कुछ मरीजों के साथ ऐसा हो चुका है कि उन्हें मुंहासा फोड़ने के बाद जानलेवा इंफेक्शन का शिकार होना पड़ा| फिर उन्हें किसी तरह मौत के मुंह से निकाला गया है| बता दें कि टिकटॉक पर @imlesbianflavored आईडी से एक महिला ने बताया था कैसे मुंहासे को फोड़ने से उसे भयंकर इंफेक्शन से गुजरना पड़ा|

टिकटॉक पर डॉक्टर एवर एरियास ने बताया चेहरे के एक पर्टिकुलर एरिया में पिंपल्स फोड़ने से भयंकर इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है| कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के रेजिडेंट डॉक्टर, ऑरेंज, कैलिफ़ोर्निया में इरविन मेडिकल सेंटर के डॉक्टर एवर एरियास नियमित रूप से नाक पर पिंपल्स निकालने के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए बताया कि आपको अपने पिंपल के साथ क्या नहीं करना चाहिए|

सांकेतिक तस्वीर

एक हालिया वीडियो में डॉ. एरियस कहते हैं कि यदि फटे हुए पिंपल में एक खास बैक्टेरिया चला जाता है, तो यह मेनिनजाइटिस का कारण बन सकता है| ये आपको एक मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का इंफेक्शन देकर जानलेवा हो सकता है| डॉ. एरियास का कहना है कि आपके चेहरे पर ‘ट्राइएंगल ऑफ डेथ’ कहे जाने वाले क्षेत्र में कोई भी पिंपल नहीं फूटना चाहिए| ये ट्राइएंगल आपके चेहरे के नाक के से मुंह के दोनों कोनों तक के त्रिकोणीय क्षेत्र को कवर करता है और दिमाग में जाने वाली नसों से जुड़ता है|

उन्होंने बताया कि  ये गंभीर संक्रमण और सूजन का कारण बन सकता है| सूजन के चलते ठंडे रक्त के थक्के बन सकते हैं जिन्हें केराटिन साइनस थ्रोम्बोसिस कहा जाता है लेकिन इसके साथ ही मेनिनजाइटिस नामक संक्रमण भी हो सकता है, जो मेनिन्जेस या ब्रेन टिशू का संक्रमण है| डॉ. एरियास ने कहा, ऐसी स्थिति में मरीज को बुखार या दौरे पड़ सकते हैं और कुछ केस में इससे मौत भी हो सकती है|

About Post Author