इन तीन घरेलू सामान से घर पर बनाएं विक्स, सर्दी-जुकाम से चुटकियों में मिलेगा छुटकारा

KNEWS DESK- इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है| ऐसे मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी की समस्या होती रहती है| खासकर छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम ज्यादा होता है| ऐसे में घरेलू उपाय के साथ विक्स का इस्तेमाल भी किया जाता है| इससे बच्चों को सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है लेकिन आप चाहें तो अपने बच्चे के लिए बाजार से विक्स न खरीदकर इसे घर पर ही बना सकते हैं| क्योंकि मार्केट से ज्यादा सही घर में बनी चीजें होती हैं, घरेलू चीजों का उपयोग आप बेझिझक कर सकते हैं| चलिए हम आपको घर में ही विक्स बनाने का तरीका बताते हैं|

घर पर विक्स बनाकर आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं| इसको बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरुरत नहीं है| आप सिर्फ तीन घरेलू चीजों से ही विक्स तैयार कर सकते हैं|

swasthya ke liye faydemand hai ghee.- यहां जानिए घी के फायदे और आहार में घी शामिल करने का सही तरीका। | HealthShots Hindi

घर पर विक्स बनाने की सामग्री
♦ घी- 2 चम्मच
♦ कपूर की गोलियां- 10-12
♦ नमक या सेंधा नमक- आधा चम्मच
घर पर विक्स बनाने का तरीका 
घर पर विक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें| अब इसमें दो चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से गर्म करें| अब इसमें पूजा में इस्तेमाल होने वाले 10-12 कपूर डालें| इसके बाद आधा चम्मच नमक या सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मेल्ट होने दें| जब तक इस मिश्रण से धुआं न निकलने लगे, तब तक गर्म होने दें| इसके बाद इसे गैस से उतारकर एक कंटेनर में डालें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें| जब ये मिश्रण ठंडा हो जाएगा तो विक्स की तरह आकार ले लेगा| अब इस विक्स को बच्चों के पैरों के तलवे या छाती पर लगाकर इसका इस्तेमाल करें|

About Post Author