Coronavirus Update: देशभर में कोरोना के 1,033 नए मामले, 24 घंटे में 43 की मौत

देशभर में कोविड19 का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। इस बीच कोरोना वायरस के कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट मिला है। जिसे XE के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,033 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 43 लोगों की मृत्यु हुई है।

महामारी से हुईं इतनी मौतें

जिसके बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 530 हो गई है। इसके अलावा एक हाजर 222 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। वहीं आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोविड वैक्सीन की करीब 185 करोड़ 20 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। जिसके बाद राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 184 करोड़ 87 लाख 33 हजार 081 खुराक दी जा चुकी हैं।

इतनो को दी कोविड डोज़

जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या करीब 11639 (0.03%) है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से जारी ताजी अपडेट के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को 185.53 करोड़ से अधिक कोविड डोज़ की खुराक दी गई। जबकि राज्यों और केंद्र शासित राज्य क्षेत्रों के पास अभी भी 15.70 करोड़ से ज्यादा की डोज़ उपलब्ध हैं।

कोविड-19 का मिला नया स्ट्रेन

कोरोना के नए वेरिएंट XE और कप्पा के एक-एक केस मुंबई में मिले हैं। भारत में यह पहला मामला है। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट मिला है। जिसे XE के नाम से जाना जाता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में यह नया सब-वैरिएंट 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक है।

About Post Author